पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोनौली में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के कोनौली गांव में गुरुवार को बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात हुई बरसात के कारण कोनौली गांव के समीप बिजली ट्रांसफार्मर के पास जलजमाव हो गया था। इसी दौरान टहलने के लिए जा रहे गांव के स्व. मुख्तियार सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह का पैर बिजली ट्रांसफार्मर के समीप लगाए गए अर्थिंग की पाइप से सट गया। जिसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना जैसे ही राजपुर थाना पुलिस को मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार व गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

खबरें और भी हैं...