पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mashrak News 12 People Injured Due To Auto Overturning In Mashark And Jalalpur

मशरक व जलालपुर में ऑटो पलटने से 12 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मशरक के यदु मोड़ के पास मशरक-मलमलिया एसएच- 73पर ऑटो सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे गढ़े में पलट गई। ऑटो पर सवार आधा दर्जन यात्री बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को फंसे ऑटो से बाहर निकाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया। घायलों में मशरक थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी बटोही साह के पुत्र संजय कुमार (18 वर्ष) ढेला साह के पुत्र राजू कुमार (18) जयराम साह 40 पिता- बटोही साह, राजू कुमार (18 वर्ष) एवं यमुना राउत के पुत्र जय राम राउत (40 वर्ष) सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के चंदेही साह के पुत्र प्रमोद कुमार- 16 और भगवानपुर थाना के कौड़िया गांव के सुलेमान (65 वर्ष) बताया जाता है। अस्पताल में ड्यूटी में मौजूद डॉ एस के विधार्थी ने उपचार के बाद प्रमोद कुमार को बेहतर इलाज हेतु छपरा रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी मशरक बस स्टैण्ड से मलमलिया जा रहे ऑटो में सवार हो गए कि यदु मोड़ के आगे सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गयी और सभी घायल हो गए। घटना में मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस गश्ती दल ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामले में पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

ऑटो चालक गिरफ्तार

जलालपुर| विशुनपुरा कचहरी के पास एनएच 331 छपरा-मलमलिया पथ पर बुधवार को एक टेम्पो के पलटने से छह यात्री घायल हो गए। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जबकि अन्य का इलाज चिकित्सक के यहां किया गया। पुलिस ने ऑटो के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...