पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News 2 Runners From Kenya Caught By Corona On Suspicion Unconfirmed

केनिया के 2 धावकों को कोरोना के संदेह पर लोगों ने पकड़ा, पुष्टि नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर जारी दहशत के बीच छपरा में लोगों ने 2 विदेशी पर्यटकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पर्यटक केनिया के नागरिक थे और एथलेटिक्स में शामिल होने के लिए छपरा पहुंचे थे लेकिन कोरोना के कारण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया। वे लौट रहे थे। तभी बाजार समिति बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कोरोना के शक पर पूछताछ करने लगे। तभी वहां से कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों विदेशी पर्यटकों को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रारंभिक जांच में दोनों परिवारों को में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को जांच के बाद मुक्त करने का दावा किया लेकिन उच्च अधिकारियों से इस मामले को लेकर विचार-विमर्श के बाद ही कुछ भी साफ-साफ बताने की बात भी कही।

एक माह पहले आए थे

दोनों की पहचान किपशन और ईशाक के रूप में की गई जो 4 सप्ताह पूर्व इंडिया आए थे और कई जगह एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होते हुए छपरा पहुंचे थे । यह भोजन करने के लिए घूम रहे थे तभी बाजार समिति के पास लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और कोरोना के शक में पुलिस के हवाले कर दिया। उपाधीक्षक डॉक्टर राम इकबाल प्रसाद में दोनों नागरिकों की जांच के बाद उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया।

सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड खुला

कोरोना वायरस के लक्षण यदि किसी मरीज में पाए जाते हैं तो उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। इसके लिए अस्पताल में अलग से वार्ड तैयार कर लिया गया है। इसके लिए डॉक्टरों व पारा मेडिकल टीम की रोस्टर बना दी गई है। हालांकि अबतक एक भी मरीज को यहां भर्ती करने की जरूरत महसूस नहीं हुई है।

सेनेटाइजर के भी दाम बढ़े

बाजार में अचानक से सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। कई स्कूलों में बच्चों को सेनेटाइजर से हाथ धोने जैसे सावधानी सिखाई गई है। लोग बाजार में सेनेटाइजर खरीदने जा रहे हैं पर सेनेटाइजर की कीमत सुनकर होश उड़ जा रहे हैं। 400 से 500 रुपए में सेनेटाइजर बेचा जा रहा है। यहां भी विक्रेताओं की दलील यही है कि सेनेटाइजर मिल नहीं पा रहा है। तो डिटॉल या सेवलॉन जैसे लिक्विड को गर्म पानी में घोलकर पतला कर लें। यह सेनेटाइजर के काम आएगा।

केनिया के युवक से जानकारी लेते सिविल सर्जन व डीएस

आदेश के बाद भी जिले में कई स्कूल खुले रहे

कोरोना वायरस को लेकर जहां प्रदेश सरकार सहित पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है, वहीं जिले के स्कूलों में इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज व प्रशिक्षण संस्थाओं को बंद रखने कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन जिला मुख्यालय स्थित कोचिंग संस्थान व प्राइवेट स्कूलों में शुक्रवार को भी कक्षाएं लगी।

मास्क का 10 गुना बढ़ा दाम

कोरोना के कारण मास्क की डिमांड अचानक से बढ़ गई है। दवा दुकान विक्रेता मास्क की दस गुना अधिक कीमत वसूल रहे हैं। दस रुपए में मिलने वाला सिंगल यूज मास्क अब 90 से 110 रुपए में मिल रहा है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि जहां से वे माल मंगा रहे हैं वहां ही कीमत बढ़ा दी गई है।

मास्क का करें उपयोग

मास्क यदि उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो कपड़े के मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। शहर के चिकित्सक डॉ. शंभुनाथ सिंह ने बताया कि सफेद व साफ कपड़े को दो बार मोड़कर उससे चेहरा व नाक ढंककर बांध लें।

कोरोना, डरो ना
सर्दी-खांसी के हर मरीज को मास्क,अस्पताल में खोला आइसोलेशन वार्ड,प्रखंडों के पीएचसी में अभी भी जरूरत के अनुसार मास्क नहीं,डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द।


अफवाह पर हो गया संदेह

सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर झा एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों का प्राथमिक चेकअप किया गया। इस दौरान उनमें कोरोना वायरस का कोई भी सिमटम नहीं पाया गया। हालांकि इस अफवाह के कारण थोड़ी देर के लिए संदेह हो गया।

पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले गई छपरा सदर अस्पताल
खबरें और भी हैं...