- Hindi News
- National
- Mashrak News 21 People Injured Including 10 Women Assaulted In Different Places In Mashark Fir Registered
मशरक में अलग-अलग जगहाें पर मारपीट में 10 महिला सहित 21 लोग घायल, एफआईआर दर्ज
मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी मारपीट के विवाद में हुई मारपीट की घटनाओं में दस महिला सहित 21 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मशरक प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामलों की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गई है।मशरक तख्त गांव में मारपीट में संजय प्रसाद के तीन पुत्र कुंदन कुमार उर्फ कादर,रवि कुमार,कुणाल कुमार घायल हो गए। मशरक पूरब टोला में बकड़ी चराने के विवाद में मेंहदी हसन की प|ी शायरा खातुन, चांद महम्मद की प|ी श्वीरियण बीबी,मेहदी हसन की पुत्री हुश्तारा, रबीना खातुन,शेराज महम्मद की शुभ तारा खातून घायल हो गई। मशरक के चैनपुर पोखड़ा में मारपीट में रंजीत प्रसाद की प|ी पूनम देवी, ज्ञानती देवी,रणजीत कुमार, बब्लू कुमार, प्रभा देवी, राजकिशोर प्रसाद,पिकी देवी घायल हो गई। गोढ़ना गांव के यादव टोला में सरकारी रास्ते पर ईंट पत्थर रखकर कब्जा रखने के बाद हटाने को विवाद में संदेश कुमार,दीपलाल राय, कमलावती देवी, चन्द्रमा राय,राम बलि राय,नंद लाल राय घायल हो गए।सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया है।
शराब पीकर प|ी के साथ मारपीट को लेकर पति को भेजा गया जेल
एकमा| स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बिंदलाल बाजार निवासी एक शराबी द्वारा अपने ही प|ी के साथ मारपीट करने को लेकर स्थानीय पुलिस ने करवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामपुर बाजार निवासी प्रभुनाथ प्रसाद ने बुधवार के रात्रि में अपने प|ी के साथ मारपीट कर रहा था इस मामले में प|ी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया । सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
परसा। परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में छापेमारी कर उक्त गांव के महादलित टोले में हुई मारपीट मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया। गिरफ्तार आरोपी चांदपुरा निवासी सूरज राय, चंदेश्वर राय, दीपक कुमार, राजा कुमार बताया गया है। बताते चले कि गत मंगलवार को चांदपुरा गांव के महादलित टोले में घर में घुस कर मारपीट लूटपाट व हजारों रुपये की संपत्ति नष्ट करने के मामले में पीड़ित विकास कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पचास लोगों को नामजद व अज्ञात 50 लोगों को आरोपित किया है।
दो पक्षों में मारपीट में 7 लाेग घायल
गड़खा| गड़खा थाना क्षेत्र के पीठाघाट गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के शिवकुमार नट की प|ी मिर्जा देवी, उनका पुत्र सुनील कुमार,भुलन नट के पुत्र शिवकुमार नट तथा दूसरे पक्ष के स्व नंदलाल माझी के पुत्र जितेंद्र माझी, स्व बिशुनदेव मांझी के पुत्र बृजनंदन माझी, रामजतन माझी के पुत्र लालू माझी, ओम प्रकाश मांझी, श्याम बाबू माझी के पुत्र शशि कुमार शामिल है। सभी का इलाज सीएससी में हुआ।
दरियापुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट
दरियापुर| स्थानीय गांव में बकरी चराने की विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पूर्व मुखिया की प|ी घायल है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के खेत मे दूसरे पक्ष के खेत मे बकरी चर रही थी। पहले पक्ष के लोग ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर उलाहना देनी पहुंची तो दोनों पक्ष आपस में उलझ गये। फिर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई। जिसमें पूर्व मुखिया सुभाष चौधरी की प|ी रेखा देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे परिजनों ने स्थानीय पीएचसी भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत कराया गया।
मारपीट मामले में चार गिरफ्तार, 50 लोगों पर एफआइआर
मशरक में घायल को किया गया रेफर
विवाद में हुई चाकूबाजी में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
एकमा। थाना के भोदसा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल युवक विजय पांडेय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में उपचार के लिए भर्ती कराया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजीव कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया है कि गंभीर रूप घायल युवक की चिकित्सा सदर अस्पताल में हो रही है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहीं गिरफ्तारी के भय से चाकूबाजी में संलिप्त लोग फरार हो गए हैं। जबकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए चाकूबाजी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए तत्पर दिखाई दे रही है।
पुलिस मामले को शांत कराकर, आराेपियों की तलाश में जुट गई है, पकड़ने के लिए छापेमारी भी जारी