- Hindi News
- National
- Chhapra News 4 Suspected Corona Patients Found In Saran So Far No Symptoms In Investigation
सारण में अबतक कोरोना के 4 संदिग्ध मरीज मिले, जांच में किसी में लक्षण नहीं
सारण में अभी तक एक भी काेरोना वायरस के शिकार मरीज नहीं मिला है। अब तक चार संदिग्ध लोग मिले। जिनका जांच कराया गया। जांच में साधारण सर्दी-जुकाम का लक्षण आया। जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। स्वास्थ्य विभाग के लिए भी यह राहत भरी खबर है। हालांकि विभाग ने बचाव के लिए सुझाव जारी किये है। इसके आलोक में डीएम ने सिविल सर्जन समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। सबसे बड़ी बात यह है कि दैनिक भास्कर ने सात मार्च को कोरोना के संदिग्ध मरीज की जांच समान्य मरीजों के साथ,डॉक्टर को न मास्क न ही विशेष इंतजाम शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। उसके बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया। खबर छपने के बाद अस्पताल में 95 प्रकार के 150 सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही सभी पीएचसी प्रभारी और स्वास्थ्य अधिकारियों को मास्क लगाने के लिए निर्देश दिये गये।
सभी काे सर्दी-जुकाम निकला, भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद 95 प्रकार का सर्जिकल मास्क मंगाया गया
जिले में बाहर से अाए 10 लोगांे में 6 को ही आइसोलेट किया गया है
सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि पूरी दुनिया में 109 देशों में कोरोना वायरस का प्रसार हुआ है। भारत में अभी तक 73 मामले पाजीटिव पाये गये हैं। बिहार में एक भी मामला पॉजीटिव नहीं पाया गया है। सारण जिला में बाहर से आये 10 लोगांे में 6 लोगाें को आइसोलेट किया गया। जिसमें तीन को आइसोलेशन से मुक्त कर दिया गया। तीन लोगों को अभी भी आइसोलेटेड रखा गया है। बाहर से आने वालों में चार की सूची और प्राप्त हुयी हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला स्तर पर रैपिड रेस्पॉन्स टीम बनायी गयी है। सर्जिकल मास्क पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है जबकि एन-95 प्रकार का 150 मास्क उपलब्ध है।
कोरोना को लेकर जिलास्तरीय नवगठित टास्क फोर्स की बैठक
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और इससे बचाव को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय नव गठित टास्क फोर्स की बैठक की गई। डीएम ने कहा कि बिहार में कोरोना का एक भी मामला अभी तक पॉजीटिव नहीं पाया गया है। इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है परन्तु बचाव के लिए साफ-सफायी बहुत जरूरी है। डीएम के द्वारा नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग कराएं तथा किन क्षेत्रों में कितना फॉगिंग हुआ से संबंधित प्रतिवेदन दें। इसमें चूक नहीं होनी चाहिए। डीएम के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को निर्देश दिया गया कि सभी थानाें को अलर्ट कर तथा चौकीदारों से गांवों में बाहर से आने वाले (लौटने वाले) की सूची प्राप्त करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्कूलों में बच्चों को साफ-साफाई के बारे में बतायी जाये। डीएम ने कहा कि कॉलेजों में भी छात्राें को सफायी के प्रति सचेत किया जाय। बचाव का सबसे बेहतर विकल्प सफायी है। इसके लिए मवेषियों को भी साफ-सुथरा रखने का प्रयास किया जाये।
कोरोना को लेकर बैठक करते डीएम।