- Hindi News
- National
- Baniyapur News 400 Liters Of Liquor Kept In A Hen Farm In Baniapur Seized
बनियापुर में मुर्गी फार्म में छिपाकर रखी गई थी 400 लीटर शराब, जब्त
होली महापर्व आपसी भाईचारे प्रेम का सन्देश देता है।आज समाज में कुछ असामाजिक लोग भेद डालना चाहते है । राजनीतिक लाभ के लिए जो कतई समाज स्वीकार नहीं कर रहा है। वैसे लोग हासिए पर है। होली रंगों का त्यौहार है ,जिसमे नफरत भेद भाव जात पात का भेद भूलकर अपने गाव समाज को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। यह बाते जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अपने पैतृक गाव पैग़म्बरपुर अपने समर्थकों, बुजुर्गों ,युवाओ के साथ जम कर होली खेलते कहा। साथ ही होली के पावन कार्यक्रमो में शामिल हुए।वही क्षेत्र के कई गाव में होली समारोह में शिरकत भी किए। उन्होंने बनियापुर बसतपुर कराह सहित दर्जनों गावो में अपने इष्ट मित्रों के साथ होली के मौके पर होली की मुबारकबाद देते रंगों का त्यौहार होली का उत्सव मनाया।
होली भाईचारे प्रेम का सन्देश देता है: अल्ताफ
सिटी रिपोर्टर | बनियापुर
थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव के मुर्गी फर्म के डस्ट में छिपा कर रखे गए 4 सौ लीटर स्पिरिट को पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया गया है। तथा आरोपी की पहचान कर प्राथमिक दर्ज की गई है। हालांकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पुलिस गश्ती के दौरान पुलिस को शराब छिपाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिस सूचना की सत्यापन के लिए पुलिस छापामारी की तो मुर्गी फर्म के डस्ट में दो ड्राम में 4 सौ लीटर स्पिरिट छिपाया गया था। जिसको पुलिस ने तालाश कर जब्त कर लिया। तथा जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सूचना मिली की यह ड्राम मुर्गी फर्म मालिक सुबास राय का ही है। जिस पर छापामारी करने पहुंचे पु•अनी• राजीव रंजन सिंह के शराब जब्त कर मुर्गी फर्म मालिक के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दयू का होली मिलन।