पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News 40000 Rupees For The Treatment Of Illness Found By Rudy39s Effort

रूडी के प्रयास से मिले बीमारी के इलाज के लिए 40000 रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरियापुर प्रखंड के बजहिया गांव निवासी मिथिलेश राय के लाइलाज बीमारी के लिए ₹40000 सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से पास हुआ। इनका इलाज मुम्बई में चल रहा है। विदित हो कि मिथिलेश राय का तबीयत खराब चल रहा था । इसी क्रम में ग्रामीणों में शिव कुमार राय, किशोरी राय, अशोक राय ने सांसद रूडी से इलाज में मदद का आग्रह किया था। इसी क्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी के तरफ से राकेश कुमार सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीजेपी ₹40000 का स्वीकृति पत्र लेखन उनके घर पहुंचे। जैसे हैं उनको स्वीकृत रुपए का कागज उनके हाथों में पहुंचा उनका चेहरा खुशी से खिल उठा। राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मिथिलेश कुमार राय सांसद रूडी जी के प्रिय लोग हैं इसलिए सांसद निश्चित ही उनसे मिलने उनके घर पहुंचेंगे। इस अवसर पर विकास कुमार सिंह,चंदन कुमार, सरोज कुमार यादव व अन्य लोग सम्मिलित थे।

सहायता राशि से संबंधित पत्र लेकर पहुंचे राकेश कुमार सिंह।
खबरें और भी हैं...