पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छेड़खानी को लेकर मारपीट में 6 घायल, 24 पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रसूलपुर चट्टी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप होली के हुड़दंग में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी एकमा में किया गया। एक पक्ष की परमात्मा मांझी व द्वितीय पक्ष से राकेश साह ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने होली के हुड़दंग में घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए दस ज्ञात व पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं द्वितीय पक्ष के राकेश साह ने कुल छह लोगों को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के गुड्डू कुमार मांझी व द्वितीय पक्ष से विक्की साह उर्फ अभिषेक साह व काशीनाथ साह शामिल हैं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

खबरें और भी हैं...