विवाद में दाे पक्षाें में चले लाठी-डंडे, 6 लोग घायल
थाना क्षेत्र के बिजौली में बुधवार की शाम सड़क पर डिवाइडर होने को लेकर दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 15 व्यक्ति जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान एक बाइक पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार हिंसक झड़प में एक पक्ष के गौतम भगत,कमलेश शर्मा, राजेश शर्मा, संतोष राय, बिटटू राय, अंजली कुमारी, राजदेव कुमार, भरत शर्मा, मुन्ना शर्मा, प्रमीला देवी, रोहित कुमार घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष के झमन राय, बुनिलाल, सुरेश राय और गोलू कुमार जख्मी हुए। घायलों का उपचार पानापुर पीएचसी में हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी गौतम भगत, झमन राय और बुनिलाल राय का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पथराव के बाद बिखड़ा पत्थर।