- Hindi News
- National
- Jalalpur News 6 Rogues Arrested With Three Stolen Bikes Two Submersible And Temple Hours
कोपा में चोरी की तीन बाइक, दो सबमर्सिबल व मंदिर के घंटे के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार
कोपा थानाक्षेत्र के कुमना पंचायत के बरेजा गांव से मंदिर के घंटा एवं दो चोरी के सबमर्सिबल के साथ तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोर बरेजा के जनक सिंह का पुत्र र|ेश सिंह, इंद्रदेव राय का पुत्र हरेन्द्र कुमार एवं उसी गांंव के विदेशी यादव का पुत्र लखन कुमार बताया गया है। तीनों की गिरफ्तारी बारी-बारी से की गई हैं। तीनों एक-दूसरे से पूछताछ के आधार पर ही पकड़ा गया। इन्हीं तीनों के निशानदेही पर बरेजा टोला दुबवलिया से चोरी के तीन बाइक के साथ तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों बरेजा टोला दुबवलिया के बताया गए है। तीनों के पास से चोरी के बाइक बरामद हुई। जो सिवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से छीनी गई है। यह तीनों ने स्वीकार किया कि सिवान के एक युवक से 10 से 15 हजार में बाइक को खरीदी गई है।इस कांड का मास्टरमाइंड सरयुग पाण्डेय का पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय बताया गया है। इसके साथ राज कुमार यादव के पुत्र सोनू यादव एवं भीखम राय के पुत्र भूखल राय को भी गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी अपराधियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
कुख्यात बदमाश सहित तीन जेल भेजे गए
एकमा| एकमा थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी करके बाजार से कुख्यात बदमाश व एकमा गांव निवासी सोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनिया मारपीट, चोरी, राहजनी, लूट, रंगदारी, हत्या व दुष्कर्म के कई मामलों का आरोपित है। इसी क्रम में एकमा पुलिस ने पचुआ गांव में छापेमारी कर काफी समय से फरार चल रहे पिता-पुत्र क्रमशः कुसुम महतो व मुकुंद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों न्यायालय द्वारा वांछित अभियुक्त थे।
कोपा थाने में बरामद बाइक।