- Hindi News
- National
- Chhapra News 7 Crore Will Be Made From Residential Skill Training Center Skill Development To Employment
7 करोड़ से बनेगा आवासीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्किल डेवलपमेंट से लेकर रोजगार भी दिए जाएंगे
सारण जिला में पहली बार कौशल प्रशिक्षण का आवासीय केन्द्र खुल रहा है। यह केन्द्र शहर के राजेन्द्र स्टेडियम के बगल में उद्योग विभाग के पास बन रहा है। इसमें कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ युवक और युवतियों को रोजगार भी दिये जायेंगे। इसमें गारमेंट्स से लेकर सूज व अन्य तरह की महिलाओं से जुड़ी स्किल की ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके साथ ही मार्केटिंग भी किया जायेगा। प्रशिक्षण के साथ बेरोजगारों को रोजगार दिया जायेगा। पूरे प्रमंडल में इकलौता होगा।
तीन मंजिला होगी बिल्डिंग, दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग
शहर के उद्योग विभाग के पास कौशल प्रशिक्षण केन्द्र बन रहा है। इसमें करीब सात करोड़ रुपया खर्च हो रहा है। यह बिल्डिंग तीन तल में बनेगा। पहला तल और दूसरा तल में दो अलग-अलग स्किल की ट्रेनिंग होगी। इसके साथ महिलाओं को रहने के लिए भी आवासीय सुविधा रहेगी।
11 माह में बनकर हाेगा तैयार अधिकारी कर रहे हैं मॉनिटरिंग
यह बिल्डिंग 11 माह में बन कर तैयार हो जायेगा। इसका कार्य शुरु कर दिया गया है। अभी प्रारंभिक कार्य शुरु हुआ है। जमीन चिन्हित कर बुनियाद डाला जा रहा है। बिल्डिंग विभाग को 11 माह में तैयार कर जिला प्रशासन को सुपुर्द कर देना है। इसको लेकर उद्योग विभाग के वरीय पदाधिकारी भी मॉनिटर कर रहे है।
ये शर्तें करनी होंगी पूरी
सरकार ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं जैसे-प|ी/पति और माता-पिता के साथ आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। कौशल विकास योजना में कम से कम 6 महीने प्रशिक्षण लिया हो। यानी कि सरकारी मान्यता प्राप्त व्यापार संस्थान में प्रशिक्षित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह है पात्रता के नियम : आवेदक की उम्र 18 से 35 साल के बीच हो। महिलाओं, एससी / एसटी, पूर्व सैनिकों और विकलांगों के लिए 10 साल की छूट है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के नागरिकों के लिए 18 से 40 वर्ष है। आवेदक का अपने क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष तक स्थायी निवासी होने का प्रमाण हो। आप 8वीं पास हैं तो भी लोन के लिए हकदार होंगे।
अच्छी खबर : रोजगार शुरू करने के लिए 2 से 10 लाख रुपए, 15% सब्सिडी भी मिलेगी
सिटी रिपोर्टर| छपरा
अगर आप बेरोजगार हैं और अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो सीधे जिला उद्योग केंद्र चले जाइए। क्योंकि सरकार शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के पढ़े-लिखे उन युवाओं को 2 से 10 लाख रुपए तक का लोन दे रही है, जो नौकरी करने के बजाय अपना छोटा-मोटा काम-धंधा शुरू करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार योजना (पीएमआर) में लिए गए लोन पर सरकार आपको सब्सिडी दे रही है। साथ ही ब्याज की दर भी काफी कम रखी गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो लाख तक के लोन पर आपको किसी प्रकार की गारंटी भी नहीं देनी पड़ेगी।
अगर आपके पास स्किल है, आपके पास किसी बिजनेस की प्लानिंग है तो इस योजना का लाभ उठाकर आप लोन ले सकते हैं। इस ऋण योजना का उद्देश्य व्यापार, सेवा या उद्यम शुरू करने के लिए युवाओं को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से उद्यम स्थापित करने में मदद करना है।
क्या-क्या स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी
यहां पर सबसे पहले पुरुषों में जो मूल रुप से पैसे के अभाव में बेरोजगार है,उनको स्किल्ड किया जायेगा। सलेमपुर में कुछ ऐसे मोची है जो बर्षों से जूता बनाते है लेकिन उसे प्रॉपर न तो ट्रेनिंग मिली न ही रोजगार। ऐसे पुरुषों को जूता बनाने की ट्रेनिंग दी जायेगी। उनको रोजगार दिया जायेगा। उनके द्वारा बनाये गये जूतों और उससे जुड़े सभी प्रोड़क्त को मार्केटिंग कराया जायेगा। महिलाओं व युवतियों को लेकर गारमेंट्स से लेकर ब्यूटीशियन व अन्य कपड़ों की डिजाइन से जुड़ी स्किल डेवेलॉप किया जायेगा। प्रशिक्षण छह माह तक दी जायेगी। उसके बाद उन प्रशिक्षित युवतियों व महिलाओं को रोजगार दिया जायेगा। इस संदर्भ में उद्योग विभाग के डायरेक्टर ने बताया कि इसके लिए टेंडर हो चुका है। 11 माह में बिल्डिंग तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया है।
युवक-युवतियों को स्किल डेवलप दी जा रही ट्रेनिंग
इस संदर्भ में काम तेजी से करने के लिए डीएम को निर्देशित किया गया है। समयावधि में कार्य पूरा किया जायेगा और युवक-युवतियों को स्किल डेवेलॉप करने के लिए ट्रेनिंग दी जायेगी। नर्मदेश्वर लाल, सचिव,उद्योग विभाग,पटना,बिहार
इनके लिए ले सकते हैं लोन
योजना में सभी प्रकार के व्यवसाय रखे गए हैं। आप खेती- किसानी के लिए लोन नहीं ले सकते, लेकिन खेती से जुड़े व्यवसाय के लिए लोन मिल सकता है। चूंकि यह सब्सिडी वाली योजना है, इसलिए किसी भी वर्ग व संप्रदाय का पुरुष/महिला भाग ले सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी जिला उद्योग केंद्र में आसानी से मिल जाएगी।
कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य शुरु
काम शुरू है, समय पर पूरा कर लिया जाएगा
कौशल प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए काम शुरु है। उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। नियत समय में शुभारंभ हो जायेगा। ताकि बेरोजगार युवक-युवतियों को स्किल डेवेलॉप कर रोजगार दिया जा सके।
सुब्रत कुमार सेन,डीएम,सारण
इतनी मिलेगी सब्सिडी : ब्याज दर समय-समय पर बदली रहती है, इसकी जानकारी बैंक से मिलेगी। इस योजना में सरकार आपको 15 फीसदी तक सब्सिडी देती है। वहीं, उत्तर-पूर्व राज्यों के लिए सब्सिडी 15 हजार रुपए, स्व-सहायता समूह के लिए 15 हजार रुपए प्रति लाभार्थी है। योजना का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षण का कार्यकाल 3 से 7 दिन का है। जबकि व्यापार और सेवा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण 7 से 10 दिन तक रहेगा। यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए 15 से 20 दिन का होगा।
युवकों को जूता बनाने की तो युवतियों को गारमेंट्स, ब्यूटीशियन की दी जाएगी ट्रेनिंग