पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाग लगने से 7 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेयां बाजार में हुई आगलगी में सात दुकानें जलकर राख हो गई।अगलगी के वजह से लाखों रुपये के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना देर रात की है। आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कटेयां बाजार में स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास मौजूद सात दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने मोटर पम्प से लगभग घंटे भर के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अगलगी में पन्ना लाल साह की चाय दुकान और मिठाई,सुदर्शन महतो की चाय बिसकुट की दुकान,गोविंदा महतों की सब्जी दुकान,सत्यदेव राम का चपप्ल जुता,खैनी और जेनरल स्टोर की दुकान,मनोज साह की चाय दुकान,और विरेंद्र ठाकुर का सैलून शामिल है।ये सभी दुकानें गुमटीनुमा,और झोपड़ीनुमा है।इन सभी दुकानों से ही सबके परिवार का रोजी रोटी चलता था।अगलगी को लेकर लोग तरह तरह की अटकलें लगा रहे है। लोगों में चर्चा था कि दुशमनी के भावना से आसमाजिक तत्वों ने दुकान जलाया है। पांच साल पहले भी इन दुकानों मेंअगलगी की घटना घट चुकी है। कुछ लोगों का कहना था कि कटेयां में भारी मात्रा में शराब का कारोबार होता है,जिसके वजह से असमाजिक तत्वों का जमावड़ा और वाद विवाद होता है जो अगलगी का कारण बना। जनता बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आगलगी के कारणों की जांच की जा रही है। बीडीओ सह प्रभारी सीओ राघवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है, पीड़ित परिवारों को नियम संगत आपदा राहत का लाभ
दिया जाएगा।

लहलादपुर में अगलगी में जला दुकान
खबरें और भी हैं...