एकमा में 97 लीटर शराब बरामद, शराबी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से होली के दौरान परसागढ़ बाजार से 25 लीटर अंग्रेजी व 72 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराबी मीरू साह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। जबकि पुलिस को देखकर शराब के कारोबारी फरार हो गए। इस संबंध में थाने में परसागढ़ गांव के जीतेन्द्र चौधरी व अर्जुन चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।