मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एकमा| थाना क्षेत्र के रामपुर विन्दालाल गांव के विश्वनाथ प्रसाद को शराब के नशे में अपने घर की महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में एकमा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपित शराब पीकर घर की महिला के साथ लगातार मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष राजेश चौधरी से शिकायत किया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने तत्परता बरतते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घायल महिला मीरा देवी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया है।