पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेत्री वैष्णवी हुई सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में महिला सम्मान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रो. डीपी सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने किया। इस मौके पर अभिनेत्री वैष्णवी, डॉ. नीला सिंह, डॉ. अनिता, डॉ. विजयारानी, सरिता सिंह समेत अन्य महिलाओं को प्रयाणिक महिला सम्मान-2020 से सम्मानित किया गया। वहीं महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने महिला नेत्रियों को सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व में महिला सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा के जिला कार्यालय में मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदू कुमार उर्फ अनू सिंह, सुमन देवी, नेहा कुमारी, सुगंती देवी, चंदा देवी, मंजू देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, संजय सिंह, शत्रुघ्न भगत आदि थे।

खबरें और भी हैं...