पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 तक सीबीएसई बोर्ड को छोड़ सभी परीक्षाएं स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर वीडियोकाॅफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा है कि लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानाें पर जाने से परहेज करंे। बहुत जरूरी नहीं हो तो इससे अपना बचाव करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में यह बहुत कारगर साबित होगा। मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में पठन-पाठन को 31 मार्च तक स्थगित किया गया है। केवल अध्यापक विद्यालय कार्य से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सभी आंगन बाड़ी केन्द्रों में आनेवाले बच्चों के पोषाहार के समतुल्य राशि बच्चों के अभिभावकों को सेविका और सहायिका के माध्यम से घर पहुंचाया जाएगा। जो स्कूली बच्चे मिड डे मील से लाभान्वित हो रहे हैं। उनके खाते में 31 मार्च तक की समतुल्य राशि दी जाएगी। सभी सिनेमा घर, मयूजीयम, पार्क को बंद रखने का निर्देश दिया गया हैं। 15 मार्च से आयोजित होने वाले विशेष ग्रामसभा का आयोजन अब स्थगित रहेगा। बिहार दिवस पर भी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल-कूद के आयोजन भी नहीं कराया जाये। सामुदायिक भवन, एवं टाउन हाॅल की बुकिंग नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...