पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंदिर के स्थापना दिवस पर अष्टयाम का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा प्रखंड के जासोसती पोखरा महम्मदा महावीर मन्दिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा सह विराट विष्णु महायज्ञ का 20 वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया।नागा बाबा के नेतृत्व में आयोजित अष्टयाम हरे राम हरे कृष्ण के महामंत्र से आसपास गांव का माहौल भक्तिमय बनी हुई है। नागा बाबा,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजनारायण राय,उपमुखिया प्रतिनिधि चन्दन प्रसाद, विजय मांझी,डा.उमेश राय,लालू राय, मिथलेश सिंह, सतेन्द्र ब्यास,दीपा सिंह,मनन बाबा, शास्त्री राय,नरेश राय,रमेन्द्र सिंह, रंजीत राय,महगू राय आदि उपस्थित थे।अष्टयाम के विसर्जन पर भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया।

देवी मंदिर में अष्टयाम के समापन पर हुआ भंडारा

एकमा| लीलाधर गिरी के मठिया गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में 24 घण्टे के अखंड अष्टयाम का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। इस अवसर पर गायकों ने भजन व आरती की प्रस्तुति किया। इस दौरान विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। अनुष्ठान का संचालन कामेश्वर गिरी ने किया।

खबरें और भी हैं...