मशरक में आॅटो पलटा,चालक समेत 6 घायल
मशरक के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास मशरक - महम्मदपुर एसएच- 90 पर ऑटो के पलट जाने से चालक समेत आधा दर्जन सवारी के घायल हो गई। सवारी से भरी ऑटो मशरक से डुमरसन जाने के क्रम में सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के क्रम में आॅटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चालक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव के बली राय के 25 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई। घायल ऑटो चालक ने बताया कि चैनपुर रेल ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही तेज अनियंत्रित ट्रक से बचने के क्रम में सड़क किनारे ऑटो पलट गया। जिसमें ऑटो में सवार पैसेंजर और चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहायता से घायल लोगों को ऑटो से निकाला। जिसमें गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोपा में पिकअप वैन ने साइकिल सवार को रौंदा
जलालपुर। छपरा-सीवान रोड एन एच 531 पर बलडिहा गांंव के समीप शनिवार की दोपहर में पिकअप ने साइकिल सवार को रौंद दिया। दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साइकिल सवार जख्मी युवक बलडिहा गांंव का रौशन कुमार राजभर बताया गया है। कोपा पुलिस ने आनन-फानन में जख्मी युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से युवक के गम्भीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे युवक का इलाज छपरा में ही चल रहा है।पिकअप किराना दुकान का समान लेकर छपरा से एकमा जा रहा था। तभी कोपा बाजार के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप ने साइकिल सवार को रौंद दिया।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
एकमा। एकमा-रामपुर संपर्क सड़क पर बाइक सवार शनिवार को अनियंत्रित होकर गिर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में उपचार के लिए घायल बाइक सवार को लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा के लिए रेफर कर दिया गया।
मशरक में ऑटाे पलटा,घायल का इलाज करते हुए।
मशरक में ऑटाे पलटा,घायल का इलाज करते हुए।