पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manjhi News Bjp District President Said Workers Should Be Devoted To The Party For 100 Days Only

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा- 100 दिनों तक पार्टी के लिए ही समर्पित हो जाएं कार्यकर्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परसा गांव में प्रो हरेन्द्र सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडलाध्यक्ष प्रो हरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अपना 100 दिन पार्टी की सेवा में समर्पित करें। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी वर्षों से लंबित मुद्दे को हल कर रहे हैं तथा जनकल्याण कार्यों को बढ़ा रहे हैं। उसकी गति को और तेज करने के लिए बिहार में एनडीए सरकार बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान तेज करें। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी के नेतृत्व में आज विकास के क्षेत्र में भारत के अन्य राज्यों की अपेक्षा अग्रिम है। बैठक में तय हुआ कि आगामी 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात हर हाल में सुनना है। आगामी 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस हर एक बूथ पर आयोजित होगी। जिला महामंत्री शांतनु कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, मंडल महामंत्री विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विश्व मोहन मंटू, अजय मांझी, धनंजय सिंह, चेत नारायण राय, संजय सिंह, महामंत्री मनोज सिंह, प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह, हरि सिंह, सुभाष मांझी, ओमप्रकाश राय, राधेश्याम सिंह, नारायण कुशवाहा, केशव सिंह, नीरज सिंह, त्रिलोकी शर्मा, त्रिगुणानंद पांडेय, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रो हरेन्द्र सिंह और स्वागत भाषण श्रीनिवास सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने किया।

भाजपा का उद्देश्य गांव के प्रत्येक बूथ पर पहुंचना है

मशरक| मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक यदू मोड़ पर अवस्थित भाजपा नेता त्रिभुवन तिवारी के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष जमादार यादव ने की। बैठक में बनियापुर विधानसभा के भाजपा के प्रभारी सुदामा तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का उद्देश्य गांव में प्रत्येक बूथ पर पहुंचना है। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार जरूर होना चाहिए। उसमें प्रगति की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर काम हो सकेगा। बैठक में मशरक दक्षिणी मंडल कार्य समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को फुलमाला पहनाकर परिचय करा सम्मानित किया गया। जिसमें भाजपा उपाध्यक्ष पद पर स्वामीनाथ गिरी, मोसाफिर सिंह, शैलेश कुमार राय, अजय कुमार सिंह, बबनदेव तिवारी, कृष्णा तिवारी तथा महामंत्री पद पर धीरज सिंह, श्याम बिहारी सिंह व मंत्री पद पर ललिता देवी, सुरेन्द्र नट, हीरा राम, सीता देवी, तारा देवी, झुन्ना देवी तथा कोषाध्यक्ष पद पर शकुंनतला देवी के नाम की घोषणा की गई। मशरक मंडल दक्षिणी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विवेकनाथ तिवारी व महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर बबीता सिंह की भी घोषणा किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में सभी को बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। बैठक में पप्पू सिंह, हरेश्वर सिंह, महेश्वर सिंह, सरोज कुमार गुप्ता, बीरा प्रसाद, मैनेजर मिश्र, हरेंद्र भगत, सुनरदेव पासवान, भरत सिंह ,बंटी सिंह नवगठित कार्यसमिति के मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भाजपा सदर प्रखण्ड कार्यसमिति की बैठक

डोरीगंज| सदर प्रखण्ड के खलपुरा गांव मंे भाजपा सदर प्रखण्ड कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी एवं देश के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने के लिए संकल्पित किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्र , सप्तर्षि , मंडल कोर कमिटी के बारे जानकारी दी।

गड़खा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष
खबरें और भी हैं...