बीजेपी नेता के दादी के पुण्यतिथि मनाई गई
भेल्दी| अमनौर प्रखंड के कोरेया निवासी बीजेपी नेता पवन कुमार भगत की दादी स्वर्गीय माधवा कुंवर का पुण्यतिथि मनाई गई। जिस पर चैता दुगोला का कार्यक्रम व्यास मेघनाथ प्रसाद और मिनी तूफान के बीच हुआ जिसमें मिनी तूफान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अमनौर अंचल सचिव अवधेश कुमार राय ने किया।उन्होंने विजेता को शील्ड देकर सम्मानित भी किया। मौके पर कटसा मुखिया राकेश कुमार गुप्ता, रविंद्र रायज़ दयाशंकर मिश्र,जदयू नेता अविनाश कुमार सिंह,अरविंद भगत ,मेघनाथ भगत ,सनोज कुमार,सोहन कुमार भगत, पंकज कुमार भगत, कमख्या भगत , रामनाथ भगत ओमप्रकाश कुमार ,आदि लोग उपस्थित थे।