सांसद रूडी के कार्यों की भाजपा टीम ने की समीक्षा
जेपी के गांव सिताबदियारा के लाला टोला से सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा किए गए कार्य की एक समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के निर्देश पर भाजपा नेता शेखर सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गामा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय सिताबदियारा पहुंच कर एक-एक योजनाओं पर वहां के निवासियों से वार्ता किए। इस मौके पर शेखर सिंह ने बताया कि सांसद के प्रयास से सिताबदियारा पंचायत में जय प्रभा स्मृति संग्रहालय केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा बनाया गया है। सांसद के अथक प्रयास से यूपी सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा मजबूत रिंग बांध बनाया जा रहा है। इससे पूरा सिताबदियारा बाढ़ मुक्त हो जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सिताबदियारा के बैठक कार्यकर्ताओं में, ददन महतो, विश्वनाथ सिंह सिंह, जदयू पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, चंदन कुमार, रामाशीष राम, मनोज प्रसाद कैलाश गोंड, मुख्तार अली, कर्ण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नगर भाजपा के उपाध्यक्ष बने ब्रजेश उर्फ गुटूक सिंह
मढ़ौरा| भाजपा नगर मंडल मढ़ौरा ने एक बैठक कर अपनी कार्यसमिति का गठन कर उसके पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी सौंप दी है। मनोनीत कार्यसमिति के अनुसार उपाध्यक्ष-ब्रजेश कुमार, सिकंदर राय, झड़ीलाल सिंह, जुगूल, उर्मिला, देवंती महामंत्री- जयप्रकाश सिंह, दिलिप राम मंत्री- प्रहलाद महतो, परमेश्वर सिंह, सुमन कुमार यादव, इंदु देवी, रुपम कुमारी, मालती देवी प्रवक्ता- बलबीर सिंह, मीडिया प्रभारी- सत्येंद्र कुमार सिंह का नाम शामिल है। नगर अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद उर्फ मिट्ठू महतो ने सभी मनोनीत सदस्यों को अपनी शुभकामना देते कहा कि उर्जावान टीम से बीजेपी क्षेत्र में मजबूत होगी। सभी मनोनीत पदाधिकारी बीजेपी को आगे ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।
सांसद की कार्यों की समीक्षा करते कार्यकर्ता