पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aikma News Bolero Was Stolen In Ekma And They Took Away A Vegetable Laden Pickup Van In Dighwara

एकमा में बोलेरो चोरी तो दिघवारा में सब्जी लदे पिकअप वैन को उड़ा ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एकमा पुलिस अंचल के सीवान-छपरा एनएच 531 पर स्थित दाउदपुर बाजार से रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र रजनी कांत सिंह की बोलेरो वाहन संख्या बीआर 04 क्यू 7917 को अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की शाम चोरी कर लिया। वाहन स्वामी रजनीकांत सिंह दाउदपुर बाजार स्थित एक दंत चिकित्सक के यहां चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए अपने बोलेरो वाहन से गए थे। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद जब अंबेडकर प्रतिमा परिसर में स्थित अपने वाहन लगाए गए स्थान पर पहुंचे, तो वहां से उनकी बोलेरो वाहन गायब हो गयी थी। वाहन स्वामी रजनीकांत सिंह के द्वारा दाउदपुर थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई है। दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी वाहन स्वामी रजनीकांत सिंह को साथ लेकर अज्ञात चोरों व वाहन की खोजबीन में लगे हुए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

दिघवारा| सबलपुर चई टोला गांव से बीतीरात चोरों ने एक पिकअप भान की चोरी कर ली। इस बाबत पीड़ित पिकअप भान मालिक ने सोनपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने चोर को पकड़ा

नगरा| नगरा एक एटीएम चोर महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दी। महिला बनियापुर थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव के प्रभु साह के प|ी लक्ष्मी देवी है। महिला ने दिए आवेदन में कहा कि हम अपना पैसा निकाले नगरा के उक्त एटीएम से पैसा निकालने आई थी, तभी पीछे खड़े युवक द्वारा जलसाजी कर एटीएम बदल दिया, तभी महिला को शक हुआ, तो हल्ला की तो अन्य लोग जुट गए और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक जांच किया गया, तो दो अन्य एटीएम पंजाब नेशलन बैंक व आंध्र बैंक का एटीएम मिला।

खबरें और भी हैं...