लेनदेन में भाइयों ने कर दी भाई की हत्या, प्राथमिकी
मांझी| दाउदपुर के जैतपुर गिरवर राय के टोला में पैसे के लेन-देन में तीन भाईयों ने मिल कर 10 मार्च की रात भाई की हत्या कर दी। जिसमें मां भी शामिल है। मृतक धर्मेंद्र राय की प|ी इंदु देवी ने दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मृतक के भाई रवींद्र राय, धनमन राय, बिट्टू राय व मां सीता देवी को नामजद किया गया है। इंदु ने कहा कि पति धर्मेंद्र यादव ने ट्रक खरीदने के लिए छोटे भाई शैलेंद्र राय को पिछले वर्ष सावन में ट्रक खरीदने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए दिए थे। उस रुपए को मांगने पर सभी परिवार के लोग मिल कर विरोध करते थे और मारपीट पर उतारू हो जाते थे। होली के दिन रात में उसी पैसे को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद तीनों भाइयों व मां ने मिलकर उसके पति की पहले जम कर पिटाई की उसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी।