90 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
होली के दिन थाना क्षेत्र के सारंगपुर तटबंध पर पुलिस ने गोपालगंज के युवक को पुलिस ने 90 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष केडी यादव ने बताया कि सारंगपुर तटबंध से एक युवक बाइक से गुजर रहा है। बाइक के पीछे बोरे में उसने कुछ सामान बांध रखा था। युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने तलाशी ली। जब बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें 90 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ।
पुलिस ने बाइक सवार गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी राकेश कुमार राय को गिरफ्तार कर मंगलवार को ही जेल भेज दिया।