- Hindi News
- National
- Traya News Businessman Arrested With Liquor Hidden Under A Check Post In Room 105 Liter Country Liquor Also Seized
कमरे में चौकी के नीचे िछपाकर रखे दारू के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 105 लीटर देशी शराब भी जब्त
प्रखण्ड में होलिका दहन और होली के दिन पुलिस ने शराबियों पर नियंत्रण करने और क्षेत्र शांति व्यवस्था के लिए चौकन्ना रही और विभिन्न गांवों में छापेमारी किया। रामपुर केशो, डेवढ़ी और गवन्द्री में पुलिस ने छापेमारी कर 105 लीटर देसी दारू बरामद की है। जिसमें रामपुर केशो से गिरफ्तार दारू कारोबारी शैलेन्द्र कुमार मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रामपुर केशो में शैलेन्द्र माँझी के घर के कमड़े के चौकी के नीचे से 35 लीटर और धर्मेंद्र मांझी के घर के पीछे से 20 लीटर तथा डेवढ़ी पूर्वी टोला अरुण नट के घर के पीछे से 10 लीटर दारू बरामद किया गया है।और गवन्द्री मनोज नट के यहाँ घर मे गढ़ा खोद कर 40 लीटर देसी दारू छुपा कर रखा गया था। जिसे जब्त कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि होली पर इन कारोबारियों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के लिए दारू सप्लाई करने की योजना थी। जिसे विफल कर दिया गया।
15 कार्टन शराब मिली
परसा पुलिस ने नगर कार्यालय परसा के समीप घर मे छुपा कर रखे गये 15 कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया है।वही बरामदगी स्थल से एक फोर्ड गाड़ी भी जब्त की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच कार्टून मैकडोनल विस्की,दस कार्टून बियर बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में धंधेबाज पोझी गांव निवासी सिकन्दर राय,मकान मालिक अनिल राय पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
दर्जनों शराब भट्टी की गई ध्वस्त
छपरा। सारण एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर तीन थानों की पुलिस ने शहर से सटे दियारा इलाके में दर्जनों शराब की भट्टियां तोड़ कर नष्ट कर दिया। सैकडों लीटर शराब को बहा दिया गया और भट्टियों को आग के हवाले कर दिया गया। एसपी ने बताया कि सभी थानों को छापेमारी कर ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है।
खैरा में 10 लीटर शराब के साथ धंधेबाज व दो धरायानगरा| खैरा पुलिस ने शाहीपुर मठिया गांव में छापेमारी कर दस लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज ब दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त धंधेबाज जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव के अरुण सिंह व शराबी र|ेश कुमार सिंह व ब्रजेश कुमार सिंह है। थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि उक्त गांव में शराब बेचा जा रहा है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज व दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। डोरीगंज में शराब के साथ दो गिरफ्तार महदीपुर व भैरोपुर चौक से दो धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि छापेमारी में महदीपुर गांव से 20 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज नन्दकिशोर को गिरफ्तार किया है।
शराब भट्टी नष्ट करती पुलिस।