- Hindi News
- National
- Amnaur News Caste Certificate Issued With Fake Signature Of Co Fir Registered
सीओ के जाली हस्ताक्षर से जाति का प्रमाणपत्र निर्गत, एफआईआर दर्ज
आरटीपीएस के कर्मियों ने सीओ के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर जाति प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया। अति पिछड़ी जाति के एक व्यक्ति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया। अमनौर सीओ सुशील कुमार ने तीन आरटीपीएस कर्मियों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि आरटीपीएस कार्यालय में पदस्थापित आई टी सहायक,मो अल्ली,एवम कार्यपालक सहायक मनमोहन प्रसाद,व जनमेजय प्रसाद सिंह द्वारा 14 जनवरी को भेल्दी थाना के जोगनी परसा गांव के आवेदक त्रिभुवन महतो के पुत्र विजय कुमार महतो जो नोनिया जाति का है। अति पिछड़ी कैटेगरी में आता है। मुझे सन्देह है कि मेरा डिजिटल हस्ताक्षर का धोखाधड़ी करके आवेदक विजय कुमार महतो का जाति प्रमाणपत्र खड़िया जाति(अनुसूचित जाति)बना दिया गया है। डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग करने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का अपील की है।