पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News Cbse 12th Economics Paper Has The Lowest Number Of Candidates At Cps Center

सीबीएसई 12 वीं की इकनॉमिक्स के पेपर में सीपीएस केन्द्र पर सबसे कम परीक्षार्थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छपरा| शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड अंतर्गत 12वीं के आर्टस के इकनॉमिक्स का पेपर था। ऐसे में अधिकांश केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की कम संख्या रहने के कारण उक्त केन्द्र पर सन्नाटा रहा। शहर के सीपीएस स्कूल परीक्षा केन्द्र पर सबसे कम मात्र 24 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं सबसे अधिक परीक्षार्थी एएनडी पब्लिक स्कूल परीक्षा केन्द्र पर कुल 151 में से 146 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहां कुल 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर भागवत विद्यापीठ परीक्षा केन्द्र पर कुल 98 में से 94 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उक्त केन्द्र पर 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर सीसीएस परीक्षा केन्द्र पर 12 वीं के इकनॉमिक्स के पेपर में कुल 38 में से 34 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर नवोदय विद्यालय देवती, केन्द्रीय विद्यालय मशरक,केन्द्रीय विद्यालय सोनपुर में भी 12वीें बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी केन्द्रों पर बोर्ड द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जहां अधिकांश परीक्षा केन्द्रों पर सन्नाटा रहा। वहीं शनिवार को 12वीें के सब्जेक्ट कोड 044 बॉयोलॉजी का पेपर होने के कारण जिले में निर्धारित सभी सातों परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रहेगी।
खबरें और भी हैं...