पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baniyapur News Central Agricultural Scientists Took Stock Of Organic Produce Crops

केंद्रीय कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक उत्पाद फसलों का लिया जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्रीय कृषि वैज्ञानिकों ने शनिवार को कराह पंचायत स्थित कराह गाव में जैविक खाद से उत्पादित फसलों सहित जैविक केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्लाय पूसा समस्तीपुर के निर्देशक डा कुंडू अभय कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, डाॅ. अनुराधा, डाॅ. वरुण, आरके मण्डल, अभियन्ता राजेश कुमार शिष्टमण्डल ने कराह गांव स्थित रामेश्वर सिंह के द्वारा संचालित जैविक उत्पाद से केला, मशरूम, ब्रोकलि की खेती का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि में रसायनिक उत्पाद का प्रयोग से होने वाले इफेक्ट व बीमारियों की चर्चा किया। जैविक उत्पाद से सुलभ खेती रोगमुक्त अनाज की भी चर्चा किया। विदित हो कि उक्त उत्पाद के संबंध में जिला कृषि विभाग के द्वारा केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र को जानकारी दी गयी थी।

बनियापुर में केला की खेती।
खबरें और भी हैं...