- Hindi News
- National
- Madhura News Chairman39s Meeting With Nominated Working Committee Members
मनोनीत कार्यसमिति सदस्यों के साथ अध्यक्ष ने की बैठक
बीजेपी की नगर ईकाई ने नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में शुक्रवार को नव मनोनीत कार्यसमिति सदस्यों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा, जिला महामंत्री अनिल सिंह ,बब्लू मिश्र की उपस्थिति में कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा के साथ उनका अभिनंदन किया गई। नयी कार्यसमिति में उपाध्यक्ष के पद पर ब्रजेश कुमार, सिकंदर राय, झड़ीलाल सिंह, जुगूल राम, उर्मिला देवी, देवंती देवी महामंत्री के पद पर जयप्रकाश सिंह, दिलिप राम मंत्री के पद पर प्रहलाद महतो, परमेश्वर सिंह, सुमन कुमार यादव, इंदु देवी, रुपम कुमारी, मालती देवी का नाम शामिल है जबकि पबलबीर सिंह को प्रवक्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। समीक्षा बैठक में राजेश ओझा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्य बीजेपी के संगठन को मजबूत करना है। सभी कार्यसमिति के सदस्यों को प्रधानमंत्री के सभी योजनाओं को घर घर में बताना है। 2020 के चुनाव को चुनौती के रुप में लेते हुये मढ़ौरा विधानसभा में बीजेपी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।