पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने मचाया धमाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदर्स केयर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। उद्घाटन नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी के प्राचार्य प्रो. प्रमेंद्र रंजन सिंह ने किया। इस मौके पर डा. अजीत कुमार तिवारी ,डॉ उदय शंकर ओझा ,प्रोफेसर विजय प्रताप कुमार, चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ,डॉ. सुधा वाला वर्मा, प्रो. इंदु भूषण सिंह ,डा. हरेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय प्रताप कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच आकर हम सभी बच्चे बनकर अपने सारे गम भूल कर खुशियों में डूब जाते हैं ।उन्होंने स्कूल की निदेशिका को स्कूल के सफल संचालन की बधाई दी। इसके पूर्व स्कूल की निदेशिका डा.रेणु ने आगत अतिथियों का संक्षिप्त परिचय देकर सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा की स्कूल परिवार यहां के प्रत्येक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। बाद में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर हर किसी का मन मोह लिया।बच्चों ने जहाँ डांडिया डांस की प्रस्तुती से गुजरात की संस्कृति को प्रदर्शित किया। वहीं ,लकड़ी की काठी ,याद पिया की आने लगी ,होली गीत, बम बम भोले, ब्लू है पानी पानी, दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ पर शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आलिया, रोशनी, अनीशा, सूर्या, अभिजीत ,आदित्य, हैप्पी ,हर्ष राज ,आर्यन, राज, जीवा माही, यशस्वी, ऋतिक,अंकिता, नवीन अनामिका, आर्यन अंश नयन, अमृत नयन,वीर प्रताप प्रदर्शन स्वाति ,अदिति, अनुष्का, तृषा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बाद सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और किताब दे कर पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन राहुल कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजीत कुमार तिवारी ने किया।

मदर्स केयर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे
खबरें और भी हैं...