- Hindi News
- National
- Traya News Community Health Worker Training Is Going On In A Referral Hospital
रेफरल अस्पताल में चल रहा है सामुदायिक स्वस्थ्य कार्यकर्त्ता का प्रशिक्षण
प्रखण्ड के रेफरल अस्पताल तरैया में ग्रामीण चिकित्सक सामुदायिक स्वस्थ्य कार्यकर्ता का प्रशिक्षण ले रहे है। यह प्रशिक्षण एनआईओएस द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों को दिया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि सीएचडब्लू (सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) के तहत 50 ग्रामीण चिकित्सकों को सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण चिकित्सक स्वस्थ्य विभाग के एक अनुभवी कार्यकर्ता बन जायेंगे। सामान्य मरीजों का प्राथमिक उपचार कर रेफरल अस्पताल पहुचायेंगे। मौके पर ट्रेनर डॉ. एबी शरण, डॉ. असलम, डॉ रंजीत सिंह, डॉ. मनोज पंडित व अन्य मौजूद थे।