बिना बैठक के करा दी बोरिंग बीडीओ से की शिकायत की
ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर कार्य में धांधली का भी लगाया आरोप
प्रखंड के कुदरबाधा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बीना बैठक कराए और ग्रामीणों को सूचना दिए बगैर गांव के कुछ लोगों के घर-घर जाकर झांसा देकर हस्ताक्षर करा कर बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें कार्य में काफी धांधली भी बढ़ती जाएगी। इसको लेकर ग्रामीणों ने गड़खा प्रखंड विकास पदाधिकारी को चिट्ठी दिया आवेदन सौंपने वाले में अनुज कुमार सिंह उषा देवी दीपंकर सिंह,अवध किशोर सिंह, गायत्री देवी, नजीर अहमद, मो मंजर अंसारी, बिगन साह, अंकित कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह ,फरीदा खातून गुड़िया बेगम, शहनाज खातून, पीर मोहम्मद, इम्तियाज अली, धनवती देवी, मोहम्मद मकबूल, खुशबू, निशा, नीरज कुमार सिंह, टीपू आलम, आजाद अंसारी, मैदा खातून, शमीमा खातून, नूरजहां ,शकीला बेगम, नजर हुसैन, पारसनाथ सिंह, दुर्गा देवी, रामानंद मांझी, अविनाश कुमार समेत 71 लोगों ने ज्ञापन सौंपने में शामिल हैं। हालांकि अब तक इस मामले जांच शुरू नहीं की गई। जांच के बाद ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।