सिविल सर्जन से मिला कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
छपरा| स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सारण जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सीएस से मिला। जिलाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएस के समक्ष मरीजों की समस्याओं को रखा। सदर अस्पताल में एंटी रैबीज सुई, सांप काटने की दवा, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। सरकार द्वारा दी जा रही तमाम सुविधाओं को मरीजों तक हर हाल में पहुंचाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इस मुद्दे को लेकर 16 मार्च को धरना भी होगा। प्रतिनिधिमंडल में अशोक जयसवाल, केदारनाथ सिंह, डॉ. शंकर, परशुराम त्रिपाठी, रामस्वरूप राय, सुरेश कुमार मुख्य प्रवक्ता डॉ. जयराम सिंह आदि मौजूद थे।