- Hindi News
- National
- Manjhi News Congress Leaders Submit Memorandum To Chc In Charge Regarding Malpractices
कुव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सीएचसी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
मांझी पीएचसी में कथित कुव्यवस्था को लेकर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा व प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष साधु दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। नौ सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन की एक प्रति मांझी के बीडीओ नीलकमल को भी दिया गया।
सौंपे गए ज्ञापन में सीएचसी परिसर में साफ-सफाई का अभाव, बेड पर बिछावन नहीं होने, पदस्थापित चिकित्सकों के ससमय पीएचसी में उपस्थित नहीं रहने, एक्सरे व पैथोलॉजी जांच की सुविधा नहीं होने, मरीजों के ठहरने की सुविधा नहीं होने व एंटी रैबीज सहित अन्य जरूरी दवाओं की उपलब्धता नहीं रहने की शिकायत की गई है।