- Hindi News
- National
- Amnaur News Congress Workers Meet In Charge About Malpractices In Hospital
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में कुव्यवस्था को लेकर प्रभारी से मिले
सरकारी अस्पताल कुव्यवस्था से परिपूर्ण है,न ही मरीजों के लिए दवा है। न ही पर्याप्त मात्रा में अस्पताल में बेड है। यहां तक की नवजात शिशुओं के रख-रखाव का भी सुविधा नहीं है। जिससे लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व शुक्रवार को चिकित्सक प्रभारी कुमार गौरव से मिले तथा पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इनका आरोप है कि बिहार सरकार विकास के ढोल पिटती है जबकि,जमीनी स्तर पर खोखला साबित हो रही है। अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं है। साफ सफाई नदारद है।ओपीडी में मरीजों को देखने की भी व्यवस्था नहीं है। इन्होंने पंचायत स्वास्थ्य उपकेंद्र पर नर्स की व्यवस्था तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथ लॉजी जांच व्यवस्था बहाल करने की अपील किया। इन्होंने चिकित्सक प्रभारी से अपील किया कि अस्पताल में गरीब गुरबा के लोग प्रसव के लिए आते है,नर्स द्वारा नाभि कटाई के नाम पर पैसा उगाई करने का आरोप लगाया है। चिकित्सक प्रभारी कुमार गौरव ने कहा आपके मांगों को निश्चित रूप से सीएस से अवगत कराने का काम करेंगे। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव ललन प्रसाद सिंह,बरुन कुमार,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी,शिव कुमार सिंह,अनिल सिंह आदि थे।