पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News Corona Eclipse On Graduate Part Ii Examination Possibility Of Postponement Of Examination Waiting For Instructions From Raj Bhavan

स्नातक पार्ट-टू की परीक्षा पर लगा कोरोना का ग्रहण, परीक्षा स्थगित होने की संभावना, राजभवन से निर्देश मिलने का इंतजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेपीविवि में 19 मार्च से शुरू हो रहे सत्र 2017-2020 स्नातक पार्ट टू की परीक्षा पर आखिरकार कोरोना वायरस के भेंट चढ़ने की चर्चा है। मालूम हो कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा शुक्रवार को निर्देश जारी कर सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूल,आंगनबाड़ी केन्द्र,सिनेमा हॉल, सार्वजनिक पार्क के साथ ही सभी तरह के स्पोर्टस व कल्चरल इवेंट को अगले 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में जेपीविवि में आगामी19 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित परीक्षा संभवत: स्थगित माना जा रहा है। हालांकि विवि के ओर से कोई अधिकृत आदेश जारी नही किया गया है। मालूम हो कि इस बार स्नातक पार्ट टू के एग्जाम में सारण प्रमंडल के कुल 25 हजार 253 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। सबसे अधिक परीक्षार्थी आर्टस फैकेल्टी के कुल 15 हजार 133, साइंस फैकेल्टी के कुल 9 हजार 441 तथा कॉमर्स के कुल 679 छात्र-छात्राएं स्नातक पार्ट टू के परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

19 मार्च से प्रमंडल के 12 केन्द्रों पर होनी है परीक्षा, परीक्षा में 25 हजार 253 परीक्षार्थी होंगे शामिल


6 ग्रुप में बांटे गए कुल 20 सब्जेक्ट

पार्ट टू परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विषयवार छात्रों की संख्या के अनुसार कुल ए से एफ कुल 6 ग्रुप में बांटा गया है। परीक्षा का आयोजन दो सिटिंग में सुबह 9:30 से 12:30 तथा सेकेंड सिटिंग की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उधर आनर्स का पेपर 25 मार्च को समाप्त होने के तुरंत बाद विवि प्रशासन सब्सियडरी पेपर की परीक्षा भी आयोजित करेगा। सब्सियडरी की परीक्षा 27 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेगा। उधर सब्सियडरी सब्जेक्ट के साथ ही विवि प्रशासन वोकेशनल कोर्स के पार्ट टू के छात्रों की परीक्षा भी एक साथ आयोजित कर लेगा। वोकेशनल कोर्स की परीक्षा भी 27 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा।

8 सीवान व गोपालगंज में 2-2 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं

जेपीविवि प्रशासन ने स्नातक पार्ट टू के आनर्स एवं सब्सियडरी पेपर की परीक्षा के लिए सारण प्रमंडल में कुल 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। इसमें सारण जिला में 8 सीवान तथा गोपालगंज में 2-2 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। वहीं जनरल एवं वोकेशनल काेर्स के लिए प्रमंडल में सिर्फ दो सारण जिला के परीक्षार्थियों के लिए जगलाल चौधरी कॉलेज छपरा तथा सीवान एवं गोपालगंज के परीक्षार्थियों के लिए सीवान के विधा भवन महिला कॉलेज सीवान को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...