- Hindi News
- National
- Jalalpur News Cultural Program To Be Organized In Jalalpur On The Birth Anniversary Of Pt Mahendra Mishra
जलालपुर में पं.महेंद्र मिश्र की जयंती पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
पूर्वी धुन के जनक पं.महेन्द्र मिश्र की जयंती के मौके पर 16 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।इसका निर्णय गुरुवार को सदर एसडीओ एवं मांझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे की मौजूदगी में स्मारक समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में लिया गया।मुख्य कार्यक्रम शाम में होगी। जिसमें प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर का मुख्य कार्यक्रम होगा।इनके साथ-साथ जिले के मुख्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इससे पूर्व सुबह में पं.महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रखंड कार्यालय परिसर में पं.महेंद्र मिश्र के व्यक्तित्व पर आधारित एक परिचर्चा का भी की जाएगी। जिसमें जिले के विद्वान हिस्सा लेगें।स्मारक समिति के सदस्यों ने विधायक से 15 मार्च को कवि सम्मेलन कराने का आग्रह किया। जिस पर विधायक ने आयोजन का भरोसा दिया।
बैठक में समाजवादी नेता कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी, जेपी सेनानी ललनदेव तिवारी, मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ई.सत्यम दूबे, मुखिया राजेश कुमार मिश्र, पूर्व मुखिया मनोज मिश्र, विवेकानंद तिवारी, सीओ धनंजय कुमार, रामनाथ मिश्र, नागेंद्र राय, बीडीसी राजन तिवारी, राजेश राय, पप्पू सिंह कुशवाहा, मुखिया लक्ष्मण मांझी, रणजीत पासवान बालाजी, दिग्विजय पांडेय, काली कुमार, जागा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
जयंती समारोह 2016 में हुआ सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल
पं.महेन्द्र मिश्र जयंती समारोह वर्ष 2016 में कला-संस्कृति विभाग के कैलेंडर में शामिल हुआ।इस बारे में विधायक विजय शंकर दूबे ने बताया कि विधानसभा में प्रश्नोत्तर के माध्यम से इस आयोजन को कैलेंडर में शामिल कराया।इससे पहले आयोजन के लिए दो लाख रुपए आवंटित होता था।मैने पिछले साल इसके भव्य आयोजन के लिए विभाग से पांच लाख का आवंटन कराया।इस वर्ष दस लाख का आवंटन विभाग ने मेरे आग्रह पर किया है।विधायक ने कहा कि अगले वर्ष इसका आयोजन महोत्सव के रूप में किया जाएगा।
जलालपुर में बैठक में शामिल विधायक एवं सदस्य।