पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News Daughters Are Topping Every Field At Present Time Sadhana Krishna

वर्तमान समय में हर क्षेत्र में अव्वल आ रही है बेटियां: साधना कृष्ण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित लाडली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंच से लेकर दर्शक तक सिर्फ महिला व बेटियां ही शामिल थी। यह पहला ऐसा कार्यक्रम था। जिसमें एक भी पुरुष नहीं मौजूद था। मंच संचालन से लेकर प्रत्येक कार्य को महिलाओं ने बखूबी से निभाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए राष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त लेखिका सह कवयित्री साधना कृष्ण,महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक मधुबाला, शहर के प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. विजय रानी,राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की पूर्व शिक्षिका सीमा सिंह, आइडियल स्कॉलर पब्लिक स्कूल प्राचार्या डॉ.अंजली सिंह, सारण एकेडमी स्कूल की शिक्षिका कंचन बाला,छपरा की लोक गायिका प्रियंका कुमारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सरोज सिंह, उषा श्रीवास्तव, शीला बोस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक मधुबाला ने कहा महिलाएं अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी कर रही है एवं उस धारणा को गलत साबित कर दी है कि महिलाएं अकेले कुछ नहीं कर सकती हैं।

रक्तदान करने वाली को किया सम्मानित

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शिविर में रक्तदान करने वाली को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साधना कृष्ण ने होली के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। सारण की जानी-मानी गायिका प्रियंका कुमारी होली खेले रघुवीरा अवध में गाने की प्रस्तुति से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन सारण एकेडमी स्कूल की शिक्षिका कंचन बाला ने किया।

मधुबाला ने कहा- बेटियां कर्मठ बने और सशक्त भी, तभी तो समाज होगा सशक्त

आज बेटियों व महिलाओं को अबला समझा जाता है। यह सोच कुंठित है। आज बेटियों व महिलाओं को सशक्त बनने की जरूरत है। ताकि किसी भी महिला और बेटी पर जुल्म नहीं हो सके। यह बातें महिला हेल्प लाइन प्रबंधक मधुबाला ने कही। कहा कि एक मजबूत समाज की कल्पना तभी की जा सकती है,जब महिलाएं मजबूर नहीं मजबूत बनें।

बेटियों को प्रोत्साहित और नेतृत्व का विकास करना होगा: डॉ. विजय रानी

डॉ. विजय रानी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को प्रोत्साहित करना होगा उसमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना होगा आगे आने वाले समय में कोई अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए का निर्माण में अपना योगदान दे सके। स्कॉलर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ अंजली सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ-साथ समाज के सभी कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रही है और देश निर्माण में कदम से कदम मिलाकर पुरुषों के साथ दे रही है।
खबरें और भी हैं...