पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रिकेट खेल रहे किशोर की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखण्ड के रामकोला खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे किशोर की अचानक मौत हो गई। मृतक पानापुर थाना के बकवा गांव निवासी महेश राय का 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। जो तरैया थाना के हरखपुरा गांव में अपने मामा सुशील यादव के घर रहता था। वह बचपन से ही अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था।रोज की भांति शनिवार को वह रामकोला मैदान में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के क्रम में वह रन आउट हो गया। फिर पिच से हटकर ग्राउंड में ही नीचे जमीन पर बैठ गया।उसके बाकी साथी क्रिकेट खेल रहे थे कि अचानक वह धरती पर बैठे हुए अवस्था से आगे की तरफ गिर गया। फिर साथियों को लगा कि शायद बेहोश हो गया है। मुंह पर पानी का छीटा फिर जब उसे होश नही आया तो साथियों ने परिजनों को सूचना दी। फिर उसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल तरैया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. आरके झा ने बताया की बच्चा पहले ही मर चुका है। मृतक के मामा उपेंद्र यादव ने बताया कि उसे पूर्व से कोई बीमारी नहीं था वह बिल्कुल स्वस्थ्य था। वह गांव के ही मिडिल स्कूल में सातवें वर्ग में पढ़ता था। अचानक बच्चें की इस मौत से गाँव के सभी लोग आश्चर्यचकित है।और पूरे गाँव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की माता उर्मिला देवी एवं पिता महेश राय के चीख चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है। अब मृतक अंकित के परिवार में उसका एक छोटा भाई नौ वर्षीय अंकुश कुमार एवं तीन बहने शशि, प्रियंका एवं अनिशा है।

तरैया में मृतक अंकित के परिजन
खबरें और भी हैं...