नहरपुल पर मुर्गा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की
थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर-मुरलीपुर नहर पुल पर हो रहे मुर्गा मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष ने सारण डीएम को एक शिकायत प्रतिवेदन भेजा है।जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश और बिहार भी अलर्ट है लेकिन हमारे ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले लोगो को अवैध मांस व्यवसायियों द्वारा सड़े हुए मुर्गे के मीट बेचे जा रहे है।तथा व्यवसायियों द्वारा रात्री में सड़े हुए मुर्गे के मांस को नहर के पानी मे फेंक दिया जाता है। जिससे नहर का पानी भी दूषित हो रहा है।और कोरोना का खतरा भी है।
पानापुर में मुर्गे का मांस 30 रुपए किलोग्राम बिका
पानापुर| कोरोना वायरस के अफवाह का प्रभाव फिलहाल मुर्गे के मांस पर दिखने लगा है। शनिवार को पानापुर बाजार पर मुर्गे का मांस 30 रुपये किलोग्राम खूब बिका। हालांकि सरकारी विज्ञापनों में यह बताया जा रहा है कि मांस खाने से कोरोना का खतरे का भय नहीं है। डेढ़ सौ रुपये किलोग्राम बिकने वाला मुर्गे का मांस 30 रुपये किलोग्राम मिलने से लोग कुछ लोग खुश हैं। वहीं अधिकांश लोगों ने मांस खाने से फिलहाल दूरी बना ली है। मांस का दाम कम होने से लाेग खरीद कर खा रहे हैं।