विवाद में देवरानी ने जेठानी को खुरपी से मारकर किया घायल
बरेजा गांव में घरेलू विवाद में एक महिला को अपने ही देवरानी ने खुरपी से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इलाज के बाद जब महिला घर पहुंची तो पुनः मारपीट व जान मारने की धमकी से तंग होकर पीड़ित महिला ने दाउदपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बरेजा गांव निवासी जितेंद्र साह की प|ी सरस्वती देवी के अनुसार होली के दिन अपने घर के सामने घास-पात की सफाई कर रही थी। तभी मेरी देवरानी ने गाली - गलौज करने लगी ।बात बढ़ते बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान देवरानी ने खुरपी से सिर पर वार कर दिया। जिससे मै जख्मी कर बेहोश हो गई। इस बीच देवरानी ने मेरे गले से सोने की सिकड़ी व आंचल में बांध कर रखी 5000 / पांच हजार रुपए निकाल लिया। परिजनों जख्मी हालत में एकमा इलाज करवाया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्व का घरेलू विवाद है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।