पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टी-20 में डीह छपियां टीम ने गलिमापुर को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुखिया संघ के अध्यक्ष ने फीता काटकर मैच की शुरुआत की

इसुआपुर प्रखंड के बजरहियां स्कूल परिसर के क्रीड़ा मैदान में मिनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच गलिमापुर बनाम डीह छपियां के बीच खेला गया। डीह छपियां की टीम ने गलिमापुर को 44 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। फाईनल मैच के मुख्य अतिथि इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर व टास करा खेल की शुरुआत कराई । वहीं खिलाड़ियों और दर्शकों को सं‍बोधित करते हुये मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने कहा की खेल के साथ-साथ युवाओं को समाज के लिये अच्छे काम कर अपने कैरियर पर भी फोकस करनी होगी। टूर्नामेंट के फाईनल मैच में टॉस जीतकर 12 ओवरों के खेल में डीह छपियां की टीम ने बल्लेबाजी कर 3 विकेटों के नुकसान पर 139 रनों का लक्ष्य रखा । वहीं जवाब में गलिमापुर की टिम 12 ओवरों में 95 रन हीं बना पाई । और डीह छपियां 44 रनों से मैच जीत गई । विजेता टीम के कप्तान मन्नू को एक हीरो रेंजर साईकिल और मैन आफ द मैच डीह छपियां के सुजीत को व मैन आफ द सीरिज का पुरस्कार राहुल को मिला । मौके पर आयोजक आकाश, चिन्टु, प्रकाश, दीपू, अनूज, राकेश बाबा, नबी व बंटी बाबा उपस्थित थे ।

खेल के साथ-साथ अच्छा नागरिक भी बनें युवा: संगम बाबा

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते संगम बाबा
खबरें और भी हैं...