पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News Dozens Of Houses Razed Attacked Women And Beaten Men In A Dalit Colony In Chandpura

चांदपुरा में दलित बस्ती में हमला कर दर्जनों घर उजाड़े, महिलाओं से छेड़ाखानी व पुरुषों को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के दलित बस्ती में दबंग लोगों ने हमला कर जमकर उत्पात मचाया है। दलित समुदाय के दर्जनों लोगों के घर उजाड़ दिया। महिलाओं के साथ छेड़खानी किया गया है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी पीटा है। इस दौरान हमलावरों ने अवैध हथियारों से फायरिंग करते हुए कई घरों में आग लगा दिया एवं दर्जनों घरों में लूटपाट किया गया है, जिसमें आधा दर्जन लोगों के घरों से करीब चार लाख नकद, जेवर, लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य समानों को लूट लिया गया है। इसके अलावे कई बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया है। हमला के दौरान दलित समुदाय के लोगों ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने उत्पात के गंभीर स्थित को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। जिस पर चार थानों की पुलिस ने गांव में पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है। अभी गांव में करीब 20 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हमेशा चौकसी बरत रही है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दलित बस्ती के लोगों ने भेल्दी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। जिसमें करीब 44 लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें कहा है कि हमलावरों ने जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए कहा कि हमारे खिलाफ थाना में आवेदन देता है, यह कहते हुए सैकड़ों की संख्या में दबंग लोगों ने दलित बस्ती पर हमला कर दिया। इस दौरान दलित बस्ती के लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी की। बच्चों एवं पुरूषों को पीटा। कई घरों में आग लगा दिया। वहीं विकास राम के घर से 20 हजार रूपये, अरूण राम के घर से 1.94 लाख, बच्चू राम के दुकान से 25 हजार, सुकेश राम का लैपटॉप, जेवर सहित कई मोबाइल लूट लिये। साथ की मुन्नी देवी, पारस राम का बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। चांदपुरा दलित बस्ती में दबंगों के उत्पात की सूचना मिलने पर जिले के करीब थानों की पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। जानकारी के अनुसार जिले के भेल्दी, अमनौर, परसा सहित चार थानों की पुलिस ने गांव में पहुंचकर कर मामले को शांत कराया है।

अांबेडकर रविदास संघ ने कार्रवाई की मांग की

भेल्दी के चांदपुर गांव के दलित बस्ती में दबंगों द्वारा हमला किये जाने की सूचना पर अंबेडकर रविदास संघ के नेताओं ने गांव का दौरा किया। जहां दबंगों के उत्पात को देखा व पीड़ित को धैर्य से काम करने की सलाह दी है। कर्मवीर भारती, रामराज राम, रामलाल, श्रीभगवान, देवेन्द्र, विक्रमा बौद्ध, अमर, चंदन व कई लोगों ने हमलावरों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...