पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Traya News Embezzlement Of Two Lakh Loan From Pnb Fir On Two Including Branch Manager

पीएनबी से ऋण के दो लाख का गबन, शाखा प्रबंधक सहित दो पर एफआईआर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तरैया| नारायणपुर पंजाब नेशनल बैंक में मुद्रा ऋण स्वीकृत कर एक लाख 99 हजार रुपये बैंक मैनेजर व एक बिचौलिये कि मिली भगत से गबन कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ग्राहक पचरौर गाव निवासी कुंदन सिंह के कोर्ट परिवाद के आलोक में स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मैं बेरोजगार युवक हूं मुद्रा ऋण लेने के लिए बैंक मैनेजर मुनीन्द्र कुमार श्रीवास्तव से सम्पर्क किया तो बोले कि आवेदन जाकर रामपुर महेश के विकास कुमार सिंह को दे दो।जब मैं आवेदन विकास सिंह को दिया तो आवेदन के साथ एक सदा चेक पर हस्ताक्षर कराकर कागजात जमा कर लिये। इसके बाद मुझे उक्त ऋण के रुपये नहीं मिला। 25 दिसम्बर 2019 को बैंक से नोटिस आया कि स्वीकृत ऋण के एक लाख 98 हजार रुपए जमा करें।
खबरें और भी हैं...