जनता दरबार में दर्जनों मामले का निष्पादन
बनियापुर| प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां जमीनी विवाद,दाखिल ख़ारिज ,आपसी भूमि विवाद ,अतिक्रमण सहित कई प्रकार के जमीनी मामलो का निष्पादन किया गया। सीओ स्वामी नाथ राम ने बताया कि सरकारी निर्देश के आलोक में यह जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।जिनसे क्षेत्र के दर्जनों भूमि विवाद का निष्पादन आन द स्पॉट कर दिया जाता है। वर्षों से लम्बित दाखिल खारिज लगान अतिक्रमण से संबंधित मामलों का निष्पादन जनता दरबार के माध्यम से किया गया। जिससे न्यायालयों के चक्कर से आमजनों को निजात मिली है। मौके पर संबंधित कर्मचारी व अन्य कर्मी शामिल थे।