खैरा में 65 लीटर शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
नगरा| खैरा के खोदाईबाग बाजार के समीप एक घर से पिता-पुत्र को 65 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त धंधेबाज खोदाईबाग गांव निवासी गौरीशंकर साह व पुत्र सोनू कुमार बताए जाते है। ब होली पर्व को लेकर शराब धंधेबाज बेचने के फिराक में थे,तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई। जिसके बाद करवाई करते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश एसआई विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी कर पिता व पुत्र को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जहां धंधेबाज के पास से हरियाणा निर्मित का इम्पीरियल ब्लू विस्की 750 एमएल की 24 बोतल व 375 एमएल के 72 बोतल व 280 एमएल के फ्रूटी 116 पीस समेत 65 लीटर बताया जाता है। इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।