पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News First Time Basic And Standard Opportunity In Cbse 10th Maths Exam

सीबीएसई 10 वीं की गणित की परीक्षा में पहली बार बेसिक व स्टैंडर्ड का मिला मौका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीएसई बोर्ड अंतर्गत 10 वीं के मैथेमेटिक्स के पेपर में पहली बार छात्रों को बेसिक मैथेमेटिक्स एवं ऑप्शनल मैथेमेटिक्स के अलग-अलग पेपर में शामिल होने का मौका मिला। मुख्य सब्जेक्ट होने के कारण लगभग सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या हाउसफुल रही। ऐसे में संबधित स्कूल प्रशासन को भी गुरुवार की परीक्षा को शांति पूर्ण माहौल में आयोजित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर 10 वीं के मैथ्स के पेपर में इस बार ज्योमेट्री के सवालों ने शुरू में थोड़ा परेशान किया। मगर अधिकांश छात्रों ने मैथ्स के ओवरऑल पेपर को काफी अच्छा बताया। शहर के छपरा सेंट्रल स्कूल परीक्षा केन्द्र पर कुल 1009 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। इसमें कुल 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि कुल 992 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उक्त केन्द्र पर कोड 041 स्टैँर्ड मैथेमेटिक्स के कुल 838 तथा कोड 241 बेसिक मैथेमेटिक्स के 154 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उधर भागवत विद्यापीठ परीक्षा केन्द्र पर मैथेमेटिक्स के पेपर में कुल 880 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। हालांकि उक्त केन्द्र पर 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि कुल 866 परीक्षार्थी उपस्थित थें। वहीं एएनडी पब्लिक स्कूल में गुरूवार को कुल 758 में से 733 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए , जबकि उक्त केन्द्र पर 25 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। उधर सेंट्रल पब्लिक स्कूल परीक्षा केन्द्र पर कुल 858 परीक्षार्थियों में से 845 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि उक्त केन्द्र पर कुल 13 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। उधर नवोदय विद्यालय देवती, केन्द्रीय विद्यालय मशरक,केन्द्रीय विद्यालय सोनपुर में भी 10 वीं बोर्ड के मैथेमेटिक्स की परीक्षा हुई। सभी केन्द्रों पर बोर्ड द्वारा नियुक्त आर्व्जरवर की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...