पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mashrak News Five Sides Injured In Two Sides Of Fighting And Stabbing In The Torch

मशरक में दो पक्षों मे मारपीट और चाकूबाजी में पांच घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मशरक के दुरगौली गांव में होली में रंग लगाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी में पांच लोग घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल मंटू कुमार प्रसाद एवं रामेश्वर प्रसाद की स्थिति नाजुक देख डाॅ. एसके विद्यार्थी ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में घायलों की पहचान एक पक्ष से दुरगौली गांव निवासी नवल किशोर प्रसाद के चौबीस वर्षीय पुत्र मंटू कुमार प्रसाद, स्व बाबुल प्रसाद के साठ वर्षीय पुत्र रामेश्वर प्रसाद के रूप में तो वहीं दूसरे पक्ष से अशोक प्रसाद के चौदह वर्षीय पुत्र युवराज कुमार,राजदेव प्रसाद के दो पुत्र एक 50 वर्षीय अशोक प्रसाद, दूसरे चालीस वर्षीय देव कुमार प्रसाद के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि गांव में डीजे बजाकर होली मनाया जा रहा था उसी में एक पक्ष के द्वारा गंजी फार दिया गया जिससे उसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान चाकूबाजी हो गयी और दोनों पक्षों से मिलाकर पांच लोग‌ घायल हो गए। मामले में मशरक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई।

मशरक में चाकूबाजी में घायल युवक।
खबरें और भी हैं...