श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए ध्वजारोहण 20 को
मौज बाबा के मठिया परिसर में एकमा गांव वासियों की बैठक मठिया के महंत परमेश्वर दास की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें गांव वासियों के सहयोग से मठिया के रामजानकी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजित कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यज्ञ आयोजन कमेटी के सदस्य व भाजपा नेता कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना व महंत परमेश्वर दास ने बताया कि इस महायज्ञ का शुभारंभ आगामी 13 मई को होगा। जिसका समापन विशाल भंडारे के साथ 19 मई को होगा। भाजपा नेता सिंह ने बताया कि महायज्ञ के श्रीगणेश से पहले आयोजन स्थल पर आगामी 20 मार्च को प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में मुख्य रुप से मठिया के महंत परमेश्वर दास, भाजपा नेता कामेश्वर सिंह मुन्ना, चैतेंद्रनाथ सिंह, सुनील सिंह, सिकंदर सिंह, वृज नारायण तिवारी, अंगेश्वर तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, अनंत गुप्ता, जयप्रकाश बैठा, दीपक महाराज, गांधी बाबा, जितेंद्र सिंह, आलोक रंजन, ठाकुर प्रसाद, भोला महतो, भोला चौधरी, जवाहर प्रसाद, सुभाष महतो, व्यास मांझी, परमेश्वर मांझी, ठाकुर महतो, शिवशंकर राम, मुन्ना राम, हरिओम, दीपक मिश्रा, राजेंद्र पेंटर सहित अन्य शामिल हुए।
मशरक में श्री हनुमंत पूजनोत्सव अष्टयाम से शुरू
मशरक| मशरक पुराने रेलवे स्टेशन शिव मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्री हनुमत पूजनोत्सव समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनिवार को हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आचार्य सुरेन्द्र उपाध्याय व पं. नंदकिशोर तिवारी एवं पप्पू तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पाठ करा 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ कराया। यजमान राजद नेता प्राण प्रसाद सह प|ी के अलावा आयोजन सचिव सुरेश सिंह, विनोद प्रसाद, शिलानाथ गुप्ता, रंजन सोनी, रवि कुमार, कृष्णा प्र. रस्तोगी, बिजय प्र. गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। मशरक रेलवे स्टेशन शिव मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय आयोजित हनुमत पूजनोत्सव समारोह का समापन 22 मार्च को होगा। अखंड अष्टयाम के बाद देश भर के विद्वान संतों का प्रवचन व झांकियों से माहौल भक्तिमय रहेगा। प्रतिदिन हनुमंत सुंदर कांड पाठ सुबह 8 बजे से 10 बजे दिन तक तथा झांकी संकीर्तन संध्या 4 बजे से 6 बजे तक कीर्तन सम्राट पं. पवन तिवारी के मंडली द्वारा प्रस्तुति होगा। इस वर्ष प्रवचन करने वालो में श्री अखिलेश मणि शाणिडल, श्री वैराज्ञानंद महाराज जी, पंकज शास्त्री, विद्याभूषण जी महाराज, रश्मि शास्त्री, वंदना भारती, रश्मि शास्त्री, दीपनारायण जी तथा झांकी संकीर्तन में पवन तिवारी जी अपनी कला से मशरक को भक्तिमय रस में डुबाएंगे।
भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी ने की बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना
दिघवारा। भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर शनिवार को सोनपुर अनुमंडल के बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। जहां मुख्य अर्चक सुशील चन्द्र शास्त्री ने पूजा कराए और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए। साथ में सोनपुर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट, आशुतोष कुमार रितेश, जयंत कुमार सिंह, ठाकुर गौतम कात्यायन, राजेश कुमार सिंह, जय शंकर प्रकाश, रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
एकमा के रामजानकी मंदिर परिसर में जुटे नगरवासी।