ग्रामीण सड़क का हुआ शिलान्यास
ढाेरलाही नारा गांव में एसएच -73 मुख्य पथ से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने किया। शनिवार को विधायक ने पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का प्रारम्भ किया। सड़क निर्माण कार्य ढाेरलाही नारा मिडिल स्कूल से लगभग एक हजार मीटर भतेसरी गांव तक होना है। विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। जिसकी लागत 55 लाख रुपया है। एनडीए की सरकार में गांव-गांव बिजली सड़क नल-जल के क्षेत्र में जो कार्य हुआ लोगों को दिख रहा है। चुनाव जितने के पूर्व से ही लोगों को वादा किया था। कोई भी गांव सड़क विहीन नहीं होगा। आज वह पूरा कर रहा हूं हर गांव में सड़क, सेड, घाट का निर्माण कराया। लोगों के वादे के अनुसार उनके बीच रहता हूं और रहूंगा। इस मौके पर संवेदक अरुण सिंह, भाजपा नेता राजीव सिंह, राकेश सिंह, प्रवीण सिंह, डाॅ. अनिल सिंह,सन्तोष कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।